BREAKING

Jaunpur News: माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

होली एवं रमजान के मद्देनजर डीएम एसपी ने अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ नगर में किया रुट मार्च

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। होली तथा रमजान माह को शांति सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र  पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मातहत अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च किया। रूट मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चहारसू, ओलंदगंज, शाही पुल से होते हुए सद्भावना पुल के गोपी घाट पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम जनमानस, व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 


यह भी पढ़ें | Bareilly News: विश्व जागृति मिशन ने फाग महोत्सव में बरसाए फूल 

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है, जिससे भ्रामक एवं भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रशासन का सहयोग करें, निर्धारित समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें।  किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें। प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

रूट मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह के अलावा थाना प्रभारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जनपद को सेक्टर में विभक्त कर लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

जौनपुर। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने रंगभरी होली त्यौहार तथा रमजान माह के नमाज को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफल संपन्न कराने तथा शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद को 07 सुपर जोन, 28 जोन तथा 161 सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। डीएम और एसपी ने निर्देशित किया है कि सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर के प्रभारी अधिकारीगण आगामी त्यौहार के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए संयुक्त रूप से अपने-अपने सेक्टर में सतत भ्रमणशील होकर त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु उत्तरदायी होंगे।




REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें