BREAKING

Jaunpur News: नशे में धुत युवक की पिकअप से टकराकर हुई मौत

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। सिकरारा थाने के निकट पिकअप की चपेट मे आने से नशे में धुत होकर सड़क पर इधर-उधर टहल रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस में लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार रात लगभग 8रू30 बजे रात की बताईं जा रही है। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी अर्जुन बनवासी उम्र लगभग 45 वर्ष शराब के नशे में धूत होकर सड़क पर छूमता हुआ इधर-उधर टहलते हुए जा रहा था। तभी एक पिकअप तेज गति से गुजरते समय उसे धक्का मार दिया। नतीजतन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।यहां पर डॉक्टर ने उसे देखने के मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर परिजन को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें