BREAKING

Jaunpur News: मड़ियाहूं में 1497.61 लाख की सड़क परियोजना का शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

अरशद हाशमी  @ नया सवेरा 

मडियाहूं, जौनपुर। विधानसभा मड़ियाहूं में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक डॉ. आर. के. पटेल एवं राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने एनएच-135ए के पाली बाजार से गुतवन तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का पाली में भव्य शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि “क्षेत्र की उन्नति, जनता की खुशहाली ही हमारी राजनीति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ यह परियोजना शुरू की गई है, जिसका लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा।

एकमुश्त व्यवस्था योजना के अंतर्गत स्वीकृत इस परियोजना की कुल लंबाई 8.30 किलोमीटर है तथा इसकी अनुमानित लागत 1497.61 लाख रुपये निर्धारित की गई है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी, जिस पर आज से कार्य प्रारंभ हो गया। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रभु का अवतार सज्जन शक्तियों को संरक्षण देता है: आनंद भूषण

राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने विधायक डॉ. पटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह मार्ग पाली बाजार और आसपास के ग्रामीण अंचलों को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा, जिससे किसानों, व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, पप्पू सिंह, चन्द्रशेखर पटेल, रविशंकर दुबे, मनोज सिंह, भगवान दास पटेल, संतोष सिंह, अमृत लाल पटेल, सभाजीत पटेल, रवि गुप्ता, विजय पटेल, रवि पटेल, सोनू पटेल, राहुल पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें