Jaunpur News: लपरी गांव के मिले शव में नया मोड़, भाई ने 7 लोगों पर दर्ज करवाया प्राथमिकी
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ के पास मिले 36 वर्षीय शव में नया मोड़ देखने को मिला,पुलिस ने बुधवार को परिजन के तहरीर पर कुल सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। लपरी गांव के राधेश्याम(36) का शव मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस ने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मोड़ से बरामद किया था।
जिसके बाद परिजनों को राधेश्याम की निर्मम हत्या की आशंका हुई तो मृतक के भाई जमुना प्रसाद ने बुधवार को सरायख्वाजा थाने पर कुल 7 लोगो पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की मृतक के भाई कामता के तहरीर पर सात लोग दिनेश, नीरज, प्रमोद, शंकर, सुरेश, विनय, सचिन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Amethi News: बुजुर्गों के द्वार पर स्नेह और सम्मान लेकर पहुंचे डॉ रमाकांत तिवारी
![]() |
| विज्ञापन |

