BREAKING

Jaunpur News: बैंक ऑफ़ इंडिया की सिपाह शाखा का शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के सिपाह क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। उद्घाटन समारोह गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से आंचलिक प्रबंधक शशिकांत प्रसाद के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप-आंचलिक प्रबंधक मनोज कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया और ग्राहकों को बेहतर एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।


आंचलिक प्रबंधक शशिकांत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सिपाह क्षेत्र में नई शाखा खुलने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं युवाओं को बैंकिंग सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शाखा में बचत एवं चालू खाता, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम सेवा सहित सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।उप-आंचलिक प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: प्रसाद अपने नाटकों के माध्यम से भारतीय इतिहास का पुनर्लेखन करते हैं: प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित 

शाखा प्रबंधक वंदना मिश्रा ने नई शाखा की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक किसानों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है, जिनका लाभ क्षेत्रवासी उठा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आंचलिक कार्यालय से चीफ मैनेजर राहुल सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ तिवारी, रवि शंकर, पूजा यादव, अभिषेक पांडेय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बैंक कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें