BREAKING

Mumbai News: भांडुप पश्चिम में श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। श्री राधे कृष्ण संस्थान (रजि.), मुंबई के तत्वावधान में आयोजित ज्ञान यज्ञ सप्ताह अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा भांडुप पश्चिम क्षेत्र में श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुई। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा वाचन परम श्रद्धेय श्री शिवम शुक्ला जी महाराज (प्रयागराज) द्वारा किया गया। प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साथ भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र, गजेंद्र मोक्ष एवं सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर हो उठे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट विपदा में सहायक-सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी 

कथा के साथ भजन-कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री राधे कृष्ण संस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, एस. के. तिवारी, सदाशिव चतुर्वेदी, गुलाबधर दुबे, मंगल प्रसाद मिश्रा, विनीत कुमार दुबे, धर्मेन्द्र मिश्रा, डी. एन. मिश्रा एवं प्रदीप पाठक सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक चेतना का प्रेरक माध्यम बताया।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें