Jaunpur News: टेट अनिवार्यता के खिलाफ 24 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। 2011 से पूर्व शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य किए जाने के बाद शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री/जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आगामी 24 नवंबर को दिल्ली को आयोजित राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय धरने की तैयारी तेज कर दी है। सनद रहे कि टेट अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे देश के शिक्षक 24 नवम्बर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकदिवसीय धरना सुनिश्चित हुआ है। धरने को सफल बनाने के लिए 25 अक्टूबर से जनसंपर्क के क्रम में बरसठी ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जरौटा में बैठक हुई। इस अवसर पर मोर्चे के जिला संयोजक अमित सिंह ने बताया कि टीईटी को अनिवार्य किए जाने का आदेश शिक्षकों के हित में कत्तई नहीं है।
यह भी पढ़ें | Hyderabad News: छठ महापर्व आस्था, उत्साह का अद्भुत संगम : बिनय यादव
ब्लाक अध्यक्ष संतोष सिंह ने जनपदीय नेतृत्व को आश्वस्त किया कि बरसठी ब्लाक से भारी संख्या में शिक्षक 24 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। सैकड़ों शिक्षकों ने अपना टिकट आरक्षित करवा लिया है। ऑडिटर डॉ0 अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, राम सिंह सोमेंद्र त्रिपाठी,प्रमोद सिंह,विनय सिंह,राघवेंद्र सिंह,विनोद यादव,बेचन राम,जटाशंकर यादव,सुनील यादव,अजित यादव,अबू तालिब,ओ पी अम्बेडकर,प्रेमचंद यादव,संदीप द्विवेदी, सर्वेश यादव,विनय शुक्ला,मनीष सिंह,रमाशंकर सिंह,सुमित कुमार सिंह,दीपक द्विवेदी इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)