Jaunpur News: पूर्व विधायक सोमारू सरोज को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता
अब्दुल हक अंसारी @ नया सवेरा
केराकत, जौनपुर। पूर्व विधायक स्व. सोमारू राम सरोज को भावभीनी श्रद्धांजली देने हेतु शुक्रवार को पतौरा ग्राम स्थित उनके पैतृक आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। शोक श्रद्धांजलि देने वालों में लालगंज (आजमगढ़) के सपा विधायक बेचई सरोज, जफराबाद विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, मछलीशहर सपा विधायक डा. रागिनी सोनकर, मुंगराबादशाहपुर सपा विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई, पूर्व विधायक मड़ियाहूं श्रद्धा यादव, भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह, भाजपा के जौनपुर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. मनोज कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य राम बचन सरोज, समाजसेवी हेमंत कुमार सिंह आदि शामिल रहे। स्व. सोमारू राम के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त किए।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)