Jaunpur News : पूर्व सांसद की पत्नी कमला देवी का हुआ निधन | Naya Savera Network

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के कुकुड़ीपुर निवासी सदर लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख करंजाकला 70 वर्षीय कमला देवी का आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने घर पहुंचकर संवेदना जताते हुए श्रद्धांजलि दिया। कमला देवी समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव की माता थीं एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू थीं। सपा के वरिष्ठ नेता एवं गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर के प्रबंधक लालचंद यादव लाले एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. जितेंद्र यादव की भाभी एवं सपा नेता विवेक यादव व हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक यादव की बड़ी माता थीं। निधन की खबर लगते ही भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना जताया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें