BREAKING

Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज संस्कार के नये अध्यक्ष विनायक ने ली पद और गोपनीयता की शपथ | Naya Savera Network

दो पूर्व अध्यक्ष समेत तत्कालीन अध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जेसीआई शाहगंज संस्कार का 9वां शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह नगर के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित एक होटल में हुआ जहां नये अध्यक्ष के रूप में विनायक गुप्ता और उनकी कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इसके पहले जेसी आस्था और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद समारोह में पूर्व अध्यक्ष मो. शाहिद नईम व सरफराज के अलावा तत्कालीन अध्यक्ष सीए विजेन्द्र अग्रहरि ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर काम करने वाले सदस्य और पदाधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
तत्पश्चात तत्कालीन अध्यक्ष ने नये अध्यक्ष विनायक को शपथ दिलाई। मंडल उपाध्यक्ष व कार्यक्रम की शपथ अधिकारी के रुप में सोनम चतुर्वेदी ने कार्यकारिणी में सचिव मिन्हाज एराकी, कोषाध्यक्ष रज़ा हुसैन, उपाध्यक्ष पद पर हसन मेंहदी, आमिश खान, डाॅ. सौम्या अग्रहरि, शाहिद अंसारी, फहद खान, डाॅ. नीरज सोनी, निदेशक पद पर अब्बास मेंहदी, अब्दुर्रहमान खान, अबदुल्ला सिद्दीकी, अविनाश बेनवंशी, आशीष मोदनवाल, साकिब खान व पीआरओ पद पर राजकुमार सेठ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नये सदस्यों में नीतू सोनी, अखिलेश पांडेय, शिप्रा गुप्ता, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश यादव, जितेन्द्र यादव को अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक कार्यों की सराहना किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिनव चौरसिया एडवोकेट के संस्था के कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला। मंडल समन्वयक विशाल गुप्ता ने अपने संबोधन में नई कार्यकारिणी को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह, हसन मेंहदी, अब्दुर्रहमान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष बिजेंद्र अग्रहरि आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर, रामलीला समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष मनीष अग्रहरि, रचित चौरसिया, डाॅ. एसएल गुप्ता, अशोक सोनकर, सौरभ आर्य, सभासद शीम प्रकाश अग्रहरि, अर्पित जायसवाल समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


*Happy New Year 2025: तेज डायग्नोस्टिक सेंटर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: बीएसए कार्यालय लेखा विभाग के एकाउंटेंट रजनीश श्रीवास्तव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: राष्ट्रीय लोकदल के नेता मिर्जा जावेद सुल्तान की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें