BREAKING

Poetry : हम बोलें तो खलता है | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

 हम बोलें तो खलता है

वह बोलें तो चलता है।

प्यार-मुहब्बत कभी न करना,
जो करता है जलता है।

झूठ,पाप,अन्याय आजकल
'इन' लोगों को फलता है।

घोषित हुआ इलेक्शन जबसे,
मौसम रोज बदलता है।

जिसको देखो वही सनातन-
चींटी समझ मसलता है।

एक रहा जो सेफ रहा है,
उसको कोई न छलता है।

आबादी का देख संतुलन,
बबुआ जहर उगलता है।

शेर दबाए दुम बैठा है,
'पड़वा' खूब उछलता है।

गांवों में भी शहर घुस गया
रह-रह रोज मचलता है।

मां की दुआ साथ में रखिए,
इससे हर गम टलता है।

आगे केवल वह जाता है
जो सांचे में ढलता है।

सुरेश मिश्र
9869141831

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें