Lucknow News: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी | Naya Savera Network
- दो चरणों में होंगे एग्जाम, CCTV कैमरे से की जाएगी निगरानी
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। साल 2025 में यूपी बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में जो भी छात्र शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने 12वीं परीक्षा 2025 की प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के जरिए चेक कर सकते हैं।
- इस बार दो फेज में होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम
यूपी बोर्ड के मुताबिक ने इस बार के प्रैक्टिकल एग्जाम दो फेज में होंगे। पहले पेज के प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच किया जाना है। वहीं, दूसरे फेज के प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। पहले चरण के प्रैक्टिकल एग्जाम में लखनऊ से लेकर आगरा, बरेली, सहारनपुर, झांसी, अयोध्या, चित्रकूट, आजमगढ़, बस्ती और देवीपाटन मंडल शामिल हैं। जब्कि, दूसरे चरण में प्रैक्टिकल एग्जाम में गोरखपुर से लेकर मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल शामिल हैं।
- कब होंगी बोर्ड की परीक्षाएं
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बीते 3 दिसंबर को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के सेंटर्स की लिस्ट जारी की थी। लिस्ट में बताया गया था कि पूरे राज्य में कहां-कहां परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं दोनों क्लास की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच होनी है। इन परिक्षाओं का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाना है, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक रहेगी। जब्कि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
- कैमरों से परिक्षार्थियों पर रखी जाएगी नजर
यूपी बोर्ड की इस प्रैक्टिकल एग्जाम में परिक्षार्थियों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो। इसके लिए बोर्ड ने तमाम प्रकार की व्यवस्थाएं कर रखी हैं। परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और बोर्ड ने परीक्षा की पूरी रिकॉर्डिंग को सेव करके रखने का भी निर्देश दे दिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करके जांच किया जा सके।


