Jaunpur News : बाबू के रहते हुए आउटसाइडरों से काम ले रहे हैं डीआईओएस | Naya Savera Network
- अपने कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में हैं डीआईओएस
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय इस बार बाबूओं के रहते हुए आउटसाइडरों से काम लेने को लेकर है। मौजूदा समय में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार कार्यभार संभालते ही अपने कामकाज करने की शैली को लेकर सुर्खियों में आ गए। शुरूआती दौर में जब उन्होंने कार्यभार संभाला तो कार्यालय में काम करने की बजाय नगर के एक होटल में ही कार्यालय बनाकर कामकाज को अंजाम देने लगे। सूत्रों की मानें तो दलालों के माध्यम से शिक्षा महकमे में काम कराने का तौर-तरीका बहुत पुराना है। मौजूदा जिला विद्यालय निरीक्षक भी उसी पुराने ढर्रे पर अपने कामकाज को अंजाम देने में मशगूल दिख रहे हैं। पूर्वांचल में उनकी पहली तैनाती होने के कारण उनके हाव भाव भी पश्चिम उत्तर प्रदेश इलाके में काम करने के तौर तरीके के मुताबिक है। अगर उनसे किसी मुद्दे पर कोई पत्रकार जानने की कोशिश करता है तो उनके जवाब देने का तरीका भी अजीबोगरीब होता है। सूत्रों के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कोई भी कार्य बिना सुविधाशुल्क के होना नामुमकिन हैं। दूर-दराज से आने वाले शिक्षक और कर्मचारी अपनी समस्याओं को निदान कराने के लिए आते हैं लेकिन उनसे सीधा मुलाकात न हो करके दलालों के माध्यम से होती है।
गौरतलब हो कि महकमे के मुखिया होने के कारण कार्यालय संबंधित कोई भी जानकारी उन्हीं से ली जाती है, लेकिन उनके जवाब देने के तरीके से लोग भौचक हो जाते हैं। यहां तक की कार्यालय में आने वालों से किस तरह से बात व्यवहार किया जाता है यह भी तहजीब उनको नहीं है। बाबूओं के रहते हुए आउटसाइडर से काम कराने के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार से जब सम्पर्क किया गया तो उनका जवाब था कि फांसी पर लटका दो। अब फांसी पर किसे लटकाने के लिए कह रहे हैं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


