Jaunpur News : पॉक्सो एक्ट का नामजद आरोपी गिरफ्तार | Naya Savera Network
श्याम चंद्र यादव @ नया सवेरा
खेतासराय, जौनपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाएं जा रहे धर-पकड़ अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग 8:45 पर मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि पॉक्सो नामजद आरोपी क्षेत्र के कासिमपुर मोड़ के पास खड़ा है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सचिन बिन्द पुत्र बिंटू बिन्द निवासी जमदहा थाना खेतासराय जो बीएनएस समेत पॉक्सो एक्ट का नामजद आरोपी है। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल शिवगोविंद यादव, कांस्टेबल रामकुमार शामिल रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


