Jaunpur News : पत्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सात माह पूर्व हुए बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड में जौनपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मुख्य आरोपी अर्फी शेख उर्फ कामरान को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस द्वारा मीडिया सेल में भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि हाई कोर्ट से रिट खारिज होने के बाद अर्फी शेख 18 दिसंबर को आत्मसमर्पण करने के लिए जौनपुर आया था। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से 19 दिसंबर को दीवानी न्यायालय में पुलिस अभिक्षा में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया। सवाल यह उठता है कि छोटे-छोटे मुकदमों में वारंटियों, जेबकतरी और चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर और फोटो को मीडिया के ग्रुप में भेज कर अपनी पीठ थपथपाने वाली जौनपुर पुलिस ने इस बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड में प्रेस कॉन्फ्रेंस करना तो दूर प्रेस विज्ञप्ति भेजने में 2 दिन का समय लगा दिया।

