#JaunpurNews : भागवत कथा श्रवण करना हितकारी : आचार्य शान्तनु जी महाराज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाहगंज में चल रही कथा में आचार्य शान्तनु जी ने भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के लिए परम हितकारी बताते हुए कहा कि भागवत कोई साधारण कथा नहीं बल्कि प्रभु का साक्षात स्वरूप है। कथा में आगे बताया कि प्रभु नाम की शरण लेकर जीव अपना तथा अपने पूर्वजों का कल्याण कर सकता है। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ है जो सभी को श्रवण करना व जीव के लिए कल्याणकारी है। कथा में परीक्षित जन्म, देवपूजन, कलयुग निग्रह का श्रवण कराया गया। जब जन्म जन्मों के पुण्य उदय होते हैं तो मानव जीवन सफल करने वाले के मन में भागवत कथा का विचार आता है जो उसकी कई पीढियों को तार देने का सामर्थ्य बढ़ाता है।
कथा के पहले दिन प्रारम्भ में भक्तों की भारी उपस्थिति से यह स्पष्ट हो जाता है कि लोगों में भक्ति की आस्था बढ़ रही है यह शुभ संकेत है। कथा श्रवण के लिए अल्पाहारी होना जरूरी है, जिससे कथा में नींद न आए और ध्यानपूर्वक कथा सुनी जाए। कथा के आयोजक अरुण कुमार सिंह ने सभी से अपील की कि कल से और भारी संख्या में आए जिससे अधिक से अधिक भक्त कथा का लाभ पा सके। यह कथा 1 अगस्त तक शाम 4 से 7 बजे तक नित्य चलेगी। शाहगंज के पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अयोध्या धाम मुख्य मार्ग पर एक हॉस्पिटल के ठीक सामने चल रही है। कथोपरान्त सुन्दर प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



