#JaunpurNews : जौनपुर में EVM को लेकर सपा का बखेड़ा, 5 घंटे तक चली महापंचायत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर लोकसभा का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हो गया लेकिन जब ईवीएम से भरी एक मिनी ट्रक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में पहुंची तो सपा गठबंधन के प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा ने उसे रोक लिया। बाबू सिंह कु शवाहा को लगा कि उनके साथ खेला होने जा रहा है क्योंकि जो ईवीएम की गाड़ी वहां पहुंची थी उसमें रखे ईवीएम रिजर्व थे। अब देखते ही देखते सपाइयों का हुजूम वहां उमड़ पड़ा। जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। 5 घंटे तक चली महापंचायत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सपाइयों को समझाकर मामला शांत कराया। एक पल को सपाइयों को लगने लगा कि ईवीएम बदल जाएगी तो हमारी हार निश्चित है जबकि एक चूक की वजह से इतना बड़ा बखेड़ा हो गया।
सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि ईवीएम मशीन को जिस तरह से बिना जांच पड़ताल के मिनी ट्रक के जरिए यहां लाया गया उसे यह संदेह पैदा होता है कि मतगणना के दौरान कुछ गड़बड़ी करने की कोशिश की जाएगी। करीब पांच घंटे तक सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल अधिकारियों से बातचीत करते रहे। आखिरकार कागजों के मिलान के बाद यह पता चला कि यह ईवीएम रिजर्व रखी गई थी और गलती से कलेक्ट्रेट परिसर के स्थान पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में पहुंच गई। इसके बाद सपाइयों ने राहत की सांस ली।


%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg)
