नया सवेरा नेटवर्कजौनपुर। विधानसभा क्षेत्र सदर में सुबह 6 बजे से ही लोग अपने-अपने घरों से तैयार होकर मतदान केंद्र की तरफ निकल पड़े और बढ़-चढ़कर मतदान किया। सरायख्वाजा गांव के मतदाता राजमन कुमार ने बताया कि विगत कुछ दिनों से चलने में समस्या है, लेकिन अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए आज मतदान करके बहुत ही अच्छा लगा। सभी को सुरक्षित और विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए वोट डालना चाहिए। इसी विधानसभा के बड़ऊर गांव की 75 वर्षीय एक वृद्धा ठेले पर सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंची और अपना बहुमूल्य वोट दिया। लोगों के बीच में संदेश देने का प्रयास किया कि आपका एक एक वोट कीमती है। कहा कि विगत कई वर्षों से चलने में समस्या है फिर भी वोट डालने आई।
 |
| Ad |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20Affiliation%20No.%20213.jpg) |
Ad
|
 |
Ad
|