#JaunpurNews : वोट डालते वक्त वीडियो बनाकर किया शेयर, गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। थानागद्दी के नाऊपुर गांव के बूथ संख्या 234 पर मतदान के दौरान एक युवक ने वोट डालने के दौरान पुलिस की आंख में धूल झोंककर वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है और पूछताछ के लिए उसके परिवार से एक युवक को उठाया भी लिया है।बताया जा रहा है कि गोविंद यादव नाम का युवक नाऊपुर गांव के शहजादी बालिका विद्यालय पर बने बूथ संख्या 234 पर मतदान करने पहुंचा, वोट देते हुए नियम कानून को ताक पर रखकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। किसी ने वीडियो पुलिस को भेज दिया। वीडियो को संज्ञान में लेकर घटना तत्काल केराकत सीओ प्रतिमा वर्मा ने चौकी इंचार्ज थानागद्दी को आदेशित किया। पुलिस ने युवक के घर दबिश डालते हुए आरोपी के छोटे भाई को हिरासत में ले लिया, लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में सीओ प्रतिमा वर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
%20Fatehganj%20Jaunpur.jpg)

