#PrayagrajNews : रेवती रमण सिंह पर पुलिसकर्मी से झड़प के बाद एक्शन, हिरासत में पूर्व सपा सासंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान प्रयागराज के करेली में शनिवार की दोपहर एक मतदान स्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ नोंकझोंक के बाद पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें करेली थाने ले गई।
कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा है कि पुलिस वोटरों पर लाठीचार्ज कर रही है। उन्हें भगा रही है और वोट नहीं देने दे रही है। ये पूरा मामला करेली के 60 फीट रोड पर लेखपाल स्कूल के पोलिंग बूथ का है।पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने खुद को प्रत्यशी का एजेंट बता कर पोलिंग में जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पूर्व सांसद से एजेंट का पेपर मांगा तो वो नहीं दिखा सके थे।
पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता हैं। रेवती रमण सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित हो गए। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन ने बताया, ‘‘मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने रेवती रमण सिंह को थाना छोड़कर जाने को कहा लेकिन सिंह खुद को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं और थाने में ही बैठे हुए हैं।” उन्होंने बताया की करेली थाने में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह भी पहुंच गए हैं और वो भी थाने में बैठ गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी कर्मियों को भी थाने के आसपास तैनात किया गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
uttar pradesh
Uttar Pradesh News


%20CBSE%20Board%20%20Special%20Focus%20on%20IIT-JEE%20&%20NEET%20FACULTIES%20FROM%20KOTA%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpeg)
