एअरपोर्ट को उड़ाने को धमकी देनेवाले गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- एटीएस ने किया तिरुअनंतपुरम से गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल 2 को उड़ाने की धमकी देनेवाले आरोपी को एटीएस ने गिरफ्तार कर सहार पुलिस को सौंप दिया है। मामले की जांच करते हुए एटीएस महाराष्ट्र ने एक आरोपी को तिरुअनंतपुरम से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक जब वह डेढ़ साल का था तभी से उसके माता पिता अलग रह रहे हैं।
अब उनका डिवोर्स का केस चल रहा है। इससे वह डिप्रेशन में रहता था। जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसकी उम्र 23 साल है और वह बीबीए की पढ़ाई कर चुका है। अपने माता पिता की समस्याओं से परेशान रहता था। डेढ़ साल से वह अपनी मां के साथ राह रहा था। अब दोनों के विवाह विच्छेद (डिवोर्स) का केस कोर्ट में चल रहा है। जिससे वह डिप्रेशन में था। इसी वजह उसने एक मेल भेजकर धमकी दी थी। जिसमें लिखा था कि विषय: विस्फोट, यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है। यदि दिए गए पते पर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर स्थानांतरित नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 पर विस्फोट कर देंगे। एक और चेतावनी 24 घंटे के बाद होगी।
- बिटकॉइन में पैसों की की थी मांग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेल भेजने वाले ने विस्फोट टालने के लिए 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर देने की मांग रखी थी। सहार पुलिस ने ईमेल आईडी-quaidacasrol@gmail.com का उपयोग करके धमकी भरा मेल भेजने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मेल मुंबई एमआईएएल के फीडबैक इनबॉक्स पर सुबह करीब 11.06 बजे भेजा गया था। आरोपी ने कहा था कि यदि पते पर बिटकॉइन में एक मिलियन डॉलर स्थानांतरित नहीं किए गए तो हम 48 घंटों के भीतर टर्मिनल 2 को विस्फोट कर देंगे। एक और चेतावनी 24 घंटे के बाद होगी।
- एअरपोर्ट की बढ़ी सुरक्षा
धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिकायत में, एमआईएएल के कार्यकारी विस्मय पाठक (36) ने कहा कि मैं हवाई अड्डे के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा केंद्र में था जब मुझे धमकी भरा मेल मिला। मेल में फिरौती न देने पर 48 घंटे के भीतर हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने उस मेल के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते को ट्रैक कर लिया। जिसका इस्तेमाल धमकी भेजने में किया गया था।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
