प्रयागराज: डेंटल सर्जन भर्ती के लिए इंटरव्यू 29 नवंबर से | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत डेंटल सर्जन के 174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक विभिन्न तिथियों में होंगे।
नवंबर में 29 एवं 30 को इंटरव्यू होंगे। वहीं, दिसंबर में एक, दो, 12, 13, 14, 15, 16, 21 एवं 22 को इंटरव्यू होंगे। सूत्रों की माने तो डेंटल सर्जन के पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम दिसंबर के अंत से जनवरी की शुरुआत में घोषित कर दिए जाएंगे। विदित हो कि इस भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर 2023 को हुई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा में 10309 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 459 अभ्यर्थियों को आयोग ने इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

