जौनपुर: आग से रिहायशी मड़हा जलकर राख | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर रामे·ारम गांव में शुक्रवार की सुबह आग से रिहायशी मड़हा जलकर राख हो गया।गांव वालों ने किसी प्रकार आग को बुझाया।ऊक्त गांव के दलित बस्ती निवासी निवासी वंशुराम की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। उसका परिवार मड़हे में रहकर जीवन यापन करता है। मड़हे में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी। देखते देखते एक दूसरे से सटे दो और मड़हे आग की चपेट में आ गए। जिससे उनकी एक गाय भी गम्भीर रूप से झुलस गई। मड़हे में रखा खाद्यन्न,कपड़े,बर्तन,बिस्तर सहित अन्य सामान जल गया। परिवार अब सहायता को मजबूर है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

