BREAKING

जौनपुर: हत्या के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार,कार बरामद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जलालपुर जौनपुर। एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अपराधियों एवं संन्दिग्ध वाहन  के विरु द्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी के मार्गदशर््ान एवं सीओ केराकत के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव हमराही सिपाही उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह हेड कांस्टेबल संजय यादव भानू सिंह मनोज यादव मानस तिवारी पीयूष सिंह नीरज यादव के साथ संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर लहंगपुर गांव के पास  मामूर थे  तभी मुखबिर से सूचना मिली की स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यू पी 67 एल 53 52 के द्वारा हत्यारोपी वाराणसी से लखनऊ जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके कर में बैठे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम विपिन वि·ाकर्मा पुत्र रामलाल वि·ाकर्मा केसर पासवान पुत्र राकेश पासवान निवासी गण ग्राम मवई परशुरामपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली नंद किशोर सिंह उर्फ  भोला पुत्र स्वर्गीय जमुना सिंह निवासी परशुरामपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली बताया। गौरतलब हो कि 19 सितंबर की रात्रि मे लल्लन पासवान पुत्र रामजी पासवान निवासी वार्ड नंबर चौदह ग्राम परसुरामपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को ग्राम बीबनमऊ बाई पास पर बने सई नदी पुल की ऊपर से हत्या की नीयत से नदी में फेंक दिया था। जिसका शव 21 सितम्बर को ग्राम ताला मझवारा थाना जलालपुर में मिला था। पुलिस ने कार सहित सभी वांछित अभियुक्तों को  गिरफ्तार कर उनके विरु द्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें