BREAKING

जौनपुर: पत्रकार संघ की सदस्यता से कई पत्रकारों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पत्रकार संघ की सदस्यता से कई पत्रकारों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

संघ की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन होते ही हुआ बिखराव

मुंंगराबादशाहपुर जौनपुर। पत्रकार संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा विगत दिनो किए गए मछली शहर तहसील इकाई के पदाधिकारियों के गठन की घोषणा को लेकर पत्रकार आक्रोशित हो उठे। तहसील क्षेत्र के पत्रकारों में उपजा आक्रोश शुक्रवार को पूरी तरह उफान पर आ गया्र। जिला पदाधिकारियों द्वारा की गयी मनमानी घोषणा से असंतुष्ट पत्रकारों ने शुक्रवार को मुंंगराबादशाहपुर में एक आपात बैठक बुलाई। जिला पदाधिकारियों के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लगभग तीन दर्जन प्रिन्ट मीडिया से जुड़े वरिष्ठ और जौनपुर पत्रकार संघ की स्थापना के समय से जुड़े पत्रकारों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया। बैठक में शामिल होने वाले लगभग तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने निवर्तमान तहसील अध्यक्ष राम प्रताप सिंह की उपस्थिति में संघ की सदस्यता से सामूहिक त्यागपत्र देते हुए जमा किए जाने वाले सदस्यता शुल्क की वापसी की मांग कर दिया। जिसके बाद जौनपुर पत्रकार संघ की मछलीशहर तहसील इकाई का गठन होने के साथ ही बिखराव भी हो गया। बताते चलें कि जौनपुर पत्रकार संघ की जिला कमेटी द्वारा मछलीशहर तहसील इकाई के पदाधिकारियों का मनमानी तरीके से बगैर सदस्यों की सहमति के ही पदाधिकारियों का गठन कर दिया गया। जिसे लेकर पत्रकारों ने जिला कमेटी के समक्ष आपत्ति जताते हुए पुनर्गठन की मांग किया लेकिन जिला कमेटी द्वारा टाल-मटोल करते हुए कोई कार्यवाही नहीं किया गया। बैठक में उपस्थित होने वालों में आरपी सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, नानक चन्द्र त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, बृजेश पाण्डेय, मो जफर खां, फहीम अन्सारी, गंगेश बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, सौरभ त्रिपाठी, जय प्रकाश तिवारी, आलोक सिंह , अनुपम तिवारी, राज कमल श्रीवास्तव, हरेन्द्र प्रताप सिंह, अर्जुन राम, पंकज मणि त्रिपाठी, अमित शुक्ल सहित तीन दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें