जौनपुर: डीडीओ ने गौशाला का निरीक्षण कर दिये निर्देश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। डीडीओ विजय यादव ने स्थानीय ब्लॉक के धर्मापुर ग्राम पंचायत में स्थित गौशाला का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को ठंड से बचाने को लेकर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने साथ ही पशुओं के लिए हरे चारे का पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पशु चिकित्साधिकारी को समय समय पर पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने और केयर टेकर से साफ सफाई करने का भी निर्देश दिया। डीडीओ ने इस दौरान गोवंशों को हरा चारा खिलाया। उन्होंने गौशाला में बन रहे अतिरिक्त शेड को जल्द पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जयहिंद यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह, सचिव अखिलेश कुमार, रोजगार सेवक मनोज मौर्य आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
