BREAKING

मुंबई: खबरें पूर्वांचल का 13वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न | #NayaSaveraNetwork




नया सवेरा नेटवर्क

नालासोपारा। महानगर मुंबई से प्रकाशित सुप्रसिध्द हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र 'खबरें पूर्वांचल का तेरहवां वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 20 नवंबर 2023 को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुआ। इसमें जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात गणमान्य जनों ने अतिथि के रूप में उपस्थित होकर समाचार पत्र को नित नवीन विधा से युक्त प्रकाशन, विकास एवं उद्देश्य पथ पर सतत गतिशील रहने की शुभकामनाएं दीं। वार्षिक स्थापना दिवस समारोह 2023 का शुभारंभ प्रातः 11 बजे खबरें पूर्वांचल के नालासोपारा (पूर्व), रेलवे स्टेशन के समीप, मेहता चैम्बर्स स्थित 217 नंबर संपादकीय कार्यालय में श्री सत्यनारायण महापूजा, हवन, स्तुति एवं महाप्रसाद के साथ हुआ।

 इसका पास-पड़ोस एवं अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ उठाया। इस दौरान संपादकीय कार्यालय के बाहर लगाए गए  'समाचार पत्र' के नवीन पट का अनावरण भी फीता काटकर किया गया। शाम 6:30 बजे ओस्तवाल नगरी ऑटो रिक्शा स्टैण्ड के समीप लगाए गए भव्य मंच पर 'एक शाम अमर शहीदों के नाम' कार्यक्रम में शहीदों को आदरांजलि दी गई। राष्ट्रध्वज फहराकर उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। इसके पश्चात समीपस्थ बने विशाल मंच पर शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने क्रमशः 'खबरें पूर्वाचल को विकास, प्रतिष्ठा एवं उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मंच संचालक एवं लोक गायक पं. कमलेश उपाध्याय एवं जौनपुर उ.प्र. से पधारे कवि व गायक निडर जौनपुरी ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। 

खबरें पूर्वाचल के तेरहवें स्थापना दिवस समारोह- 2023 का सफल आयोजन प्रेरणास्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाज सेवक, जौनपुर) की प्रेरणा से, समाजसेवी सोहन लाल दुबे के मार्गदर्शन में खबरें पूर्वांचल के संपादक रविन्द्र कुमार दुबे एवं सलाम वसई सेवा संघ सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विनय तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में भव्यता पूर्वक किया गया। इस समारोह में अतिथियों सहित लगभग हजार श्रोताओं की सराहनीय उपस्थिति रही। समारोह की अध्यक्षता चंद्रकांत त्रिपाठी पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र सरकार ने की तथा आशीर्वाद वजन  वृजेश विपाठी (गुरुजी) जौनपुर, उ. प्र. द्वारा प्रदान किया गया। 

प्रमुख अतिथियों में घनश्याम दुबे (पूर्व विधायक, महाराष्ट्र), डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ( कार्याध्यक्ष- महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), अभिजीत राणे (समूह संपादक - वृत्तामित्र / मुंबई मित्र), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता - शिवसेना), उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर-वविश मनपा), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य महाराष्ट्र राज्य - हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), भरत मकवाना (पूर्व सभापति - वविश मनपा), बंश नारायण मिश्र (पूर्व सभापति - वविश मनपा), सुरेन्द्र कुमार मिश्र (संपादक/राघवेंद्र भूमि ) उपस्थित रहे। 

विशेष अतिथियों में महानगर मुंबई से प्रकाशित प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संपादकों व वरिष्ठ पत्रकारों में अजय शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार/स्वतंत्र वार्ता हैदराबाद), अनिल गलगली (आरटीआई कार्यकर्ता), राजेश विकांत, अरुण उपाध्याय (संपादक/प्रातः काल), आफताब आलम (संपादक - पत्रकारिता कोष) ने भी खबरें पूर्वांचल को उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। सम्माननीय अतिथियों में वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम पाठक, नागेन्द्र तिवारी, निलेश चौधरी, गोपाल कोन्हे पाटिल, डॉ. संजय जाधव, शैलेश देसाई, राजेन्द्र सिंह, अजीत नेपाने, विनोद तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, शिवकुमार तिवारी (वरिष्ठ पत्रकार) एवं एस. के. सिंह (संपादक-मुंबई केसरी टाइम्स एवं आमची मुंबई) इत्यादि ने खबरें पूर्वांचल के निरंतर और निर्वाध प्रकाशन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पं. कमलेश उपाध्याय ने सुरुचिपूर्ण शैली में किया एवं संपादक रविंद्र कुमार दुबे ने उपस्थित जनों के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें