लखनऊ: एलडीए सचिव ने लोगों की सुनी समस्याएं| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। एलडीए में गुरुवार को लगे वृद्ध व दिव्यांगजन दिवस में तीन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एलडीए सचिव पवन कुमार गंगवार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विकास नगर निवासी भरत प्रसाद ने बसन्तकुंज योजना के सेक्टर-एन में भूखण्ड की रजिस्ट्री व भौतिक कब्जे के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। अलीगंज निवासी नरेश चन्द्र ने भूखण्ड के फ्री-होल्ड के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया। सचिव पवन कुमार गंगवार ने इनकी समस्या शीघ्र निस्तारित करने का आदेश किया। शिविर में मुख्य नगर नियोजक केके गौतम, विशेष कार्याधिकारी प्रिया सिंह, राजीव कुमार, डीके सिंह तथा श्रद्धा चौधरी समेत कई अधिकारी व इंजीनियर मौजूद थे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


