लखनऊ: 27 लोग डेंगू की चपेट में | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ठंड बढ़ने के साथ लखनऊ में डेंगू का प्रकोप भी घट रहा है। गुरुवार को 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा ऐशबाग, एके रोड, सिलवर जुबली और इंदिरानगर में डेंगू मरीज मिले हैं। यहां चार-चार लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अलीगंज, चंदरनगर में तीन तीन लोग डेंगू की चपेट में आए। शहर के अन्य इलाकों में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। लगभग 1287 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh

