 |
| File Photo |
नया सवेरा नेटवर्क- रोमिन छेड़ा को किया गया गिरफ्तार
मुंबई। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने महामारी के दौरान हुए ऑक्सीजन घोटाला मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले में आरोपी रोमिन छेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। रोमिन छेड़ा को ऑक्सीजन प्लांट बनाने का कॉन्ट्रेक्ट दिया गया था, उसे एक दिन पहले ईओडब्ल्यू ने दफ्तर में बुलाया था, दिनभर उससे पूछताछ हुई थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ईओडब्ल्यू के अधिकारी नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में गुरुवार को पहुंचे थे और मामले से जुड़े कागजात दिखाकर वहां पर एफआईआर दर्ज करवाया गया। इस मामले में आगे की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है। इस मामले में ठेकेदार रोमिन छेड़ा सहित बीएमसी कर्मचारियों और कुछ निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, बीएमसी ने मुंबई के अस्पताल और जंबो कोविड सेंटर में ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लांट बनाने का ठेका छेड़ा को दिया था। छेड़ा को तय अवधि के अंदर ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट का निर्माण पूरा करना था। आरोप है कि उसने अगस्त 2021 में प्लांटों का काम पूरा दिखाकर फर्जी कागज तैयार किया। उसी सीमित अवधि के लिए विलंब शुल्क वसूलने पर पता चला कि बीएमसी को 6 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय हानि हुई है। छेड़ा बीएमसी में काम करने वाला एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली ठेकेदार है। अपनी कंपनी के माध्यम से वह भायखला चिड़ियाघर में नवीनीकरण कार्य में भी शामिल था।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
| Ad |
 |
| Advt. |
 |
Advt.
|