वाराणसी: यूपी कॉलेज के छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। यूपी कॉलेज में गुरुवार को तीसरे दिन भी नौ सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का बेमियादी धरना जारी रहा। देर शाम छात्रों ने मुख्यद्वार से मशाल जुलूस निकाल कर आवाज बुलंद की। परिसर में भ्रमण के बाद जुलूस धरनास्थल पर समाप्त हुआ। छात्र खोलने हास्टल सहित अन्य मांगों को लेकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि कालेज प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, उनका धरना जारी रहेगा। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पठन-पाठन को प्रभावित करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। जुलूस में पूर्व महामंत्री शिवम सिंह बाबू, प्रतीक उपाध्याय, अभिषेक, समीर विशाल, शिवम सिंह, सुधीर सिंह, नमन सिंह, उत्सव पांडेय, विवेकानंद सिंह आदि शामिल थे।
![]() |
| Advt. |


