वाराणसी: चोरी की 15 बाइकों संग शातिर गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सारनाथ। नक्खीघाट पुल (चौकाघाट) के पास सारनाथ पुलिस ने चोरी की बाइक से जा रहे राजपुरा (मिर्जापुर) निवासी मनीष विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर 14 अन्य बाइकें बरामद की गई। प्रभारी निरीक्षक सारनाथ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर सूचना पर घेरबंदी कर मनीष को पकड़ा गया। उसके पास मिली बाइक चोरी थी। सख्ती से पूछताछ पर उसने सरायमोहाना में वरुणा किनारे झाड़ियों छिपाकर रखी गई 14 बाइकें बरामद कराईं। बताया कि साथी मुकेश के साथ मिलकर बाइकें चुराता था। जिन्हें बाद में चेचिस नंबर खुरचकर बेच देता। गिरफ्तारी करनेवाली टीम में एसआई शैलेन्द्र, अजितेश चौधरी, मो. अहमद आदि थे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


