शिवराज सिंह ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा! | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मध्य प्रदेश. किसी भी दिन मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है. राज्य में रैलियों का दौर जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत बीजेपी के कई नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. आचार संहिता लागू होने से पहले शिवराज ने एक बड़ा दांव चला है. मुख्यमंत्री ने आधी आबादी को साधने के लिए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है.
बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस ऐलान के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में 35 फीसदी आरक्षण का फार्मूला होगा. बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि अभी पुलिस में बेटियों की भर्ती केवल 30 फीसदी होती थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 35 फीसदी कर रहा हूं. बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें भी 35 फीसदी भर्ती बेटियों की होगी. जाहिर है चुनाव से पहले सीएम का यह एक बड़ा दांव है. मगर महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार यह एक बड़ा कदम है.
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



