प्रयागराज: एमएनएनआईटी में तीन दिनी कार्यशाला का शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। एमएनएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में गुणवत्ता मानक सामग्री परीक्षण एवं पाइप गुणवत्ता परीक्षण विषय पर तीन दिनी कार्यशाला का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि चीफ इंजीनियर उत्तर प्रदेश जल निगम कानपुर आरबी राम रहे।
प्रो. एचएस गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण समुदायों को पीने योग्य पानी की आपूर्ति भारत के नीति निर्माताओं और जल उपयोगिताओं के लिए एक वास्तविक चुनौती बनती जा रही है। प्रो. आरसी वैश्य ने कहा कि भारत सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh

