जौनपुर: संजय विनायक जोशी का जिले में हुआ भव्य स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के टीचर्स कॉलोनी में प्रो. समर बहादुर सिंह के आवास पर पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन भारतीय जनता पार्टी संजय विनायक जोशी के आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। गुलाब की पंखुड़यिों की वर्षा के बीच वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जिसके उपरांत प्रो. सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। इसके पश्चात प्रो सिंह एवं डॉ. विजय बहादुर सिंह ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर जोशी जी का स्वागत किया जिसके बाद जोशी जी का परिचय कराते हुए प्रो. सिंह ने कहा कि जोशी का जन्म नागपुर में हुआ। इनकी शिक्षा दीक्षा नागपुर में ही हुई। इन्होंने बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग में किया और शिक्षक के रूप में कार्य किया। कुछ दिनों बाद इस्तीफा देकर संघ से जुड़े उसके बाद संघ में पूर्णकालिक प्रचारक बने थोड़े ही दिन में गुजरात प्रदेश के भाजपा महासचिव बनाये गये। उसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री भाजपा के रूप में कार्य किये वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अपने उोधन में श्री जोशी ने कहा कि जौनपुर में अपने स्वागत से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने आगंतुकों से आह्वान किया कि अपनी शक्ति और सामर्थ्य का प्रयोग देश सेवा और समाज सेवा में लगाये। इस दौरान प्रो. सिंह की पोती समृद्धि सिंह पुत्री डा. तिलकराज सिंह को प्यार करते हुये अपने कुल का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, तिलकधारी लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सूर्य प्रकाश सिंह, पूर्वांचल शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. विजय सिंह, अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. विपिन सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुदेश सिंह, डॉ. शिव प्रताप सिंह, संदेश सिंह, डा. तिलकराज सिंह, डॉ. अनुज प्रताप सिंह, वि·ाराज सिंह सहित तमाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्राम्हजीत सिंह ने किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



