नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। नई दिल्ली के त्याग राज स्टेडियम में आगामी 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होने वाली पांच दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज कबड्डी पुरु ष प्रतियोगिता में चौदह खिलाडि़यों की टीम में राज्य सिविल सर्विसेज की ओर से आमीन खान लेखपाल का चयन किये जाने पर तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। मालूम हो कि केराकत तहसील में डोभी ब्लाक के ग्राम हिसामपुर,मारिकपुर व बोदरी गांव में हल्का लेखपाल पद पर तैनात आमीन खान तहसील लेखपाल संघ में मंत्री पद पर भी हैं। इन्होंने जनपद, मंडल व प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर तहसील व जनपद का नाम रौशन कर चुके हैं। आमीन खान का उत्तर प्रदेश की सिविल सर्विसेज कबड्डी पुरु ष 14 खिलाडि़यों की टीम में शामिल किया गया है। आमीन खान के चयन पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, तहसीलदार मूसा राम, नायब तहसीलदार अमित सरोज, हुसैन अहमद व वीरेंद्र यादव तथा लेखपाल तहसील संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन यादव ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए आमीन खान को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। उम्मीद व्यक्त किया है नेशनल खेल में आमीन खान बेहतर प्रदशर््ान कर जनपद जौनपुर व प्रदेश का नाम रौशन करेंगें।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|