BREAKING

जौनपुर: चोरी के समान के साथ तीन गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: चोरी के समान के साथ तीन गिरफ्तार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत जौनपुर। कोतवाली अन्तर्गत थानागद्दी पुलिस चौकी के पुलिस को चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जब वे चोरी के माल को कहीं बेचने जा रहे थे। चौकी प्रभारी जुगल किशोर राय ने अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गुरु वार को बेहड़ा गेट के पास से मुखिबर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी राम जन्म यादव ने बताया कि गिरफ्तार चोर सचिन यादव पुत्र जंगबहादुर यादव निवासी अराजी दिवली थाना गौराबादशाहपुर के पास से सफेद धातु की एक जोड़ी पायल व 2000 रु पये, संजय यादव उर्फ बिहारी पुत्र शिवमोहन निवासी नान्हूपुर नागपुर थाना केराकत के पास से सफेद धातु की एक जोड़ी पायल तथा 2500 रु पये एवं पंकज यादव पुत्र चन्द्रशेखर निवासी नान्हूपुर नाऊपुर थाना केराकत के पास से पीली धातु की एक कनफूल बरामद किया गया। तीनों चोरों को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी श्री यादव ने बताया कि तीनों शातिर किस्म के चोर है इनके विरु द्ध अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें