जौनपुर: किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में बच्चों का हुआ जाँच | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। बयालसी इंटर कालेज परिसर में किशोर स्वास्थ्य मंच के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 234 बच्चों के हीमोग्लोबिन का जाँच किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह के नेतृत्व में आरबीएस के टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ. रंजना ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि किशोरवस्था में शरीर में काफ़ी हार्मोनल बदलाव आते हैं, जिस दौरान काफ़ी समस्याओ से बच्चे बच्चियां जूझती हैं लेकिन अपनी बाते स्वजनो से नहीं कह पाती हैं ऐसे में रोग को बिना छुपाये अपने स्वजनो के माध्यम से चिकित्सक से सुझाव लेकर इलाज करवा कर रोग से छुटकारा पाने चाहिए। इसी क्रम में डॉ. हेमंत यादव ने बच्चों को कुपोषण से बचाव व अन्य बीमार से सम्बंधित जानकारी दिये। कार्यक्रम के पोस्टर प्रतिभाग में आदशर््ा गांव के विषय में तीन टीमों के बच्चो ने प्रतिभाग किये जिन्हे पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अजीत यादव, डॉ. नंदनी गुप्ता, ऑप्टम दिनेश सिंह, अमरनाथ, नेहा राय, रीना भाष्कर, रीमा उपस्थित रहें।


