जौनपुर: नगर में बड़ी मस्जिद के पास जर्जर मकान गिरा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
यातयात व्यस्था हुई प्रभावित,लोग हुये परेशान
जौनपुर। नगर के कोतवाली क्षेत्र में बड़ी मस्जिद तिराहे के सामने स्थित एक ऋषि मेडिकल एजेंसी के पास रात भर हुई बारिश के कारण एक पुराना जर्जर मकान गिर गया। मौके पर जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही यातायात आवागमन रोक दिया गया। राज कॉलेज चौकी प्रभारी, शंकर मंडी चौकी प्रभारी, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मकान गिरने से किसी की घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन यह घटना सावधानी की आवश्यकता को दशर््ााती है। ऐसे अनेक मकान जिले में देखे जा रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन चुप्पी सांधे बैठे है। इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से वार्ता किया तो वे कुछ भी बोलने से इंकार किया। सवाल इस बात का है नगर में इतने जर्जर मकान होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन व जिला प्रशासन कुंभकर्णी की नींद सो रहा है जबकि पूर्व में बड़ी मस्जिद के पास रौजा अर्जन के पास एक जर्जर मकान गिरने से चार लोगों की मौत हुई थी।
![]() |
| Advt. |



