नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें संस्था के सदस्य और पदाधिकारियों ने सहभागिता की।ांस्था के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव के नेतृत्व में शाहपंजा मोहल्ला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर संगत जी परिसर की सफाई की। नगर के पक्का पोखरा स्थित सूर्या हॉस्पिटल में सुरक्षित मातृत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें डॉ. रु चि मिश्रा ने माँ और शिशु को स्वस्थ्य और सुरक्षित रहने की विस्तृत जानकारी दी। डिहवा भादी गांव स्थित नेत्र चिकित्सालय में 15 मरीजों की आंख की नि:शुल्क जांच और दवा वितरण के अलावा दो मरीजों के मोतियाबिंद का नि:शुल्क आप्रेशन कराया।स मौके पर डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. रफीक फारु की, मनीष अग्रहरि, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. सुधाकर मिश्र, मनोज जायसवाल, मो. अब्बास आदि रहे।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
 |
Ad
|