BREAKING

जौनपुर: यातायात नियमों का पालन कर बचाएं जिंदगी: दिनेश टंडन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: यातायात नियमों का पालन कर बचाएं जिंदगी: दिनेश टंडन   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने यातायात के नियमों के प्रति किया जागरु क

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जनक कुमारी इन्टर कालेज में किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र, छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक किया। लोगों को यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। वही मुख्य पूर्व अध्यक्ष अतिथि दिनेश ने कहा कि यातायात के नियम इसलिए बनाए गए हैं ताकि कोई हादसे न हों। अगर इन नियमों पर हम वाहन चलाते हैं तो कभी भी सड़क हादसे नहीं होंगे। जहां हम नियमों का उलघंन करते हैं वहीं हादसा होने की संभावना प्रबल हो जाती है और हम खुद तो शिकार होते ही हैं, दूसरे की जिंदगी भी खतरे में डाल देते हैं। इसलिए सुरक्षित रहने के लिए सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन ज़रु र करें। प्रधानाचार्य डा जंग बहादुर सिंह ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी बिमारी से इतने अधिक लोग प्रतिदिन नहीं मरते, जितने अधिक लोग दुर्घटनाओं के कारण आसमयिक मृत्यु के काल में समा जाते हैं। यातायात हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने से ही मार्ग हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। तनिक सी लापरवाही से परिवार की खुशियां गम में बदल जाती हैं। वाहन चलाने के दौरान इस बात पर जरूर ध्यान दें कि वाहन की गति अनियंत्रित न होने पाए। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 12 की खुशी वर्मा व रिया यादव द्वितीय, कक्षा 10 की पूनम सिंह तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सौरभ गौतम, खुशी कन्नौजिया,आदिती तिवारी, वैष्णवी मिश्रा, आशीष यादव, खुशी मौर्या, आकांक्षा मौर्य को सांत्वना पुरस्कार के रु प में प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया गया। सेवा सप्ताह चेयरमैन संजय सिंघानिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन सै.मो. मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर बीजेन्द्र प्रताप, सचिव ज़ीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष डा. संजीव मौर्य, लखन श्रीवास्तव, नीरज शाह, विपनेश श्रीवास्तव, जवाहरलाल सरोज, बीर सिंह, प्रतिमा वि·ाकर्मा, तेजबहादुर प्रजापति, मो. जकरिया सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें