BREAKING

आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन | #NayaSaveraNetwork

#DailyNews,#Jaunpur News Portal,#JaunpurNews,Jaunpur,Jaunpur news in hindi latest,Jaunpur breaking news,Jaunpur today live news,Jaunpur updates,

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता जा रहा है. बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. आबकारी घोटाला मामले में दायर चार्जशीट में AAP सांसद संजय सिंह का भी नाम था. इसी मामले में बुधवार सुबह ही ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी. ईडी की ओर से की गई छापेमारी पर आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया था कि 15 महीनों में 1000 से ज्यादा रेड की जा चुकी है लेकिन जांच एजेंसी को अभी तक कुछ भी नहीं मिला है.

बता दें कि ईडी ने संजय सिंह से 10 से अधिक समय तक लंबी पूछताछ की थी. संजय सिंह को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वो घर पर ही मौजूद थे. ईडी की गिरफ्तार से पहले संजय सिंह के घर के बाहर पैरामिलिट्री फोर्स को बढ़ा दिया गया है. संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर आते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर के बाहर एकत्र होना शुरू हो गए हैं. ऐसी जानकारी है कि संजय सिंह के घर के बाहर भारी संख्या में आप समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए उन्हें पीछे के गेट से निकाला जाएग. यहां से उन्हें सीधे ईडी के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा. संजय सिंह आज रात लॉकर में रहेंगे. सुबह उनका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा और कस्टडी की मांग की जाएगी.


  • गवाह दिनेश अरोड़ा ने किए कई अहम खुलासे

बता दें कि आबकारी घोटाला मामले में जुलाई 2023 में गिरफ्तार हो चुके दिनेश अरोड़ा ने ईडी के सामने कई खुलासे किए हैं. जमानत पर जेल से बाहर आ चुके दिनेश अरोड़ा अब सरकारी गवाह बन गए हैं. अरोड़ा ने ईडी को जानकारी दी है कि साल 2020 में उनके पास संजय सिंह का फोन आया था. अरोड़ा ने बताया कि संजय सिंह ने उनसे कहा था कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और पार्टी को अब पैसे की जरूरत है. संजय सिंह ने कहा था कि रेस्तरां मालिक से पैसे मांगने चाहिए. अरोड़ा ने बताया कि एक रेस्तरां में पार्टी के दौरान ही वो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के संपर्क में आए थे.

  • 82 लाख रुपए पार्टी फंड के नाम पर दिए

चार्जशीट के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने कई रेस्तरां और बार के मालिकों से बात भी की थी. आरोड़ा ने बताया कि इस दौरान 82 लाख रुपए पार्टी फंड के तौर पर इकट्ठा हुए थे, जिसे मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया था. जिस पार्टी में ये पैसे सिसोदिया को दिए गए थे उसमें संजय सिंह और आप के कोषाध्याक्ष राजेंद्र गुप्ता मौजूद थे. आरोड़ा ने बताया कि इसके बाद उसके और सिसोदिया के बीच का रिश्ता और भी मजबूत हो गया और मनीष सिसोदिया अक्सर मेरे रेस्तरां पर आने जाने लगे.


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें