सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 23 जवानों समेत 100 से अधिक लापता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गंगटोक. उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम 14 लोगों की जान चली गई, जबकि 22 सैन्य कर्मियों सहित 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. उनकी तलाश चालू है. सिक्किम में आई इस आपदा के बाद से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी भारतीय सेना ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बाढ़ चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण और बदतर हो गई. राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किमी दूर सिंगताम में एक स्टील पुल, जिसे इंद्रेनी पुल के नाम से जाना जाता है, बुधवार तड़के उफनती तीस्ता नदी में पूरी तरह से बह गया.
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
International
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent



