जौनपुर: चौकियां धाम में कथा स्थल का प्रशासन ने किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कार्यक्रम स्थल, मंच स्थान, पार्किंग आदि का लिया जायजा
कार्यक्रम व्यवस्था को लेकर आयोजको से की परिचर्चा
सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत पुलिस फोर्स रही मौजूद
बिपिन सैनी
जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में 6 अक्टूबर माह में होने वाले 5 दिवसीय हनुमत कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें जगत गुरु रामभद्राचार्य जी के शिष्य कथा वाचक आचार्य रामचन्द्र दास जी के मुखार बिंदु से कथा श्रवण का मौका जनपद वासियों को मिलेगा। वहीं इस कथा में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एवं साधु संतों के आगमन को लेकर सोमवार जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी सिटी बृजेश कुमार ने शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब को देख उसमे स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कहा कि तालाब की रेलिंग पर तालाब की गहराई को लेकर चेतावनी संदेश लिख कर टंगवाया जाय तथा कैमरे लगवाए जाएं। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण करते हुए आयोजकों के साथ कार्यक्रम स्थल के बारे में जानकारी प्राप्त की।
साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश
एसपी सिटी बृजेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल के ऊपर गुजर रहे बिजली के तार को हटवाने व स्थल के अगल-बगल साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कथा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, मेडिकल टीम के लिए स्थान सुनिश्चित किया जाए। इस कार्यक्रम आयोजक मां शीतला कार्य समिति के अध्यक्ष, मंदिर ब्राम्हण अध्यक्ष, ब्राम्हण पुरोहित महंथ विनय त्रिपाठी, संजय माली, कोषाध्यक्ष, अनिल सोनकर, उपाध्यक्ष कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे जिला प्रशासन से विचार विमर्श करते हुए मंच स्थान, पार्किंग, बैठने की व्यव्स्था पर मंथन किया।
जिला प्रशासन ने कथास्थल की कराई वीडियोग्राफी
यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ल ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर अपनी बात कही। कथास्थल की वीडियोग्राफी जिला प्रशासन द्वारा कराई गई। कार्यक्रम को लेकर लगभग एक घंटे तक चले मंथन के बाद प्रशासन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, आनन्द त्रिपाठी, संजय माली, रविन्द्र सिंह ज्योति, सुजीत त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, आकाश गिरी, पप्पू त्रिपाठी, लडडू त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
AD |