लखनऊ: जीवन में कभी अहंकार मत पालना: राजनाथ सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविल सर्विसेज में चयनित अभ्यार्थियों को नसीहत दी कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में अंहकार मत पालना। जिस दिन मन में अहंकार आ गया उसी दिन से आपकी कीमत जन सामान्य की नजरों में कम होना शुरू हो जाएगी। रविवार को आईजीपी सभागार में ध्येय फाउंडेशन की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज में चयनित अभ्यार्थियों के सम्मान समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि राजनीतिक जीवन में ऐसा कोई पद नहीं बचा जिसे मैंने हासिल न किया हो। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की बात नहीं कर रहा हूं। वह तो कोई एक ही होगा। वह हमारे लिए आदर्श हैं। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति व्यक्ति नहीं संस्था होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी अंहकार नहीं पाला। मैं भी इंसान हूं, हमारी भी काम करने की एक सीमा है। कभी-कभी चेहरे पर तनाव के भाव हो सकते हैं। यदि टेंशन में किसी को कुछ बोलता हूं तो बाद में मेरे दिल पर लगता है। दुख होता है कि उस व्यक्ति ने क्या सोचा होगा।
![]() |
Advt. |