कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल! | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • कहा- ना किसी ने मुझे समझाया, ना तसल्ली दी

बेंगलुरु। कर्नाटक में भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।

  • शेट्टार बोले- टिकट ना मिलने से मैं हैरान था

शेट्टार ने कहा, 'मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। मैं पूरे मन से कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।'

'पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।'

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने विधानसभा चुनाव में नॉमिनेशन भरने के लिए शेट्टार को फॉर्म बी दिया। ऐसा माना जा रहा है कि शेट्टार अपनी परंपरागत हुबली-धारवाड़ (सेंट्रल) सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

  • सिद्धारमैया बोले- शेट्टार के आने से 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि RSS से होने के बावजूद शेट्टार एक सेक्युलर व्यक्ति हैं। जैसा व्यवहार भाजपा ने उनके साथ किया, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उनके समुदाय (लिंगायत) और उनके समर्थकों का अपमान किया है। उनके आने के बाद कांग्रेस राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें