जौनपुर: ह्दय रोग के मरीज की एंटीपीसीआर जांच कोरोना पॉजिटिव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत
परिजनों समेत 14 की जांचकर होम कोरंटीन का दिया गया निर्देश
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के भरौली गांव में एक बृद्ध व्यक्ति को ह्दय रोग की बिमारी होने के कारण परिजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के एक मेडिकल कालेज में एनजीओ प्लास्टिक सर्जरी के लिए लेकर गए थे। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने कोविड की जांच कराई। जिसमें बीमार बृद्ध व्यक्ति की जांच रिपोर्ट प्वाजिटिव पाया गया। जिसका उपचार के दौरान गुरु वार को मौत हो गई। परिजनों ने शव को भरौली गांव लाकर सुपुर्देखाक कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी जमालुद्दीन (68) पुत्र मुमताज को पहले से ही ह्दय रोग की बीमारी थी। जिसके उपचार के लिए परिवार के लोगों ने लखनऊ स्थित एक अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने बृद्ध की कोरोना जांच कराई। जिसमें बृद्ध की रिपोर्ट कोरोना प्वाजिटिव आई। गुरु वार की सुबह बिमार बृद्ध की लखनऊ अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने शव को उनके पैतृक आवास भरौली लाए। जहां उनके शव को सुपुर्देखाक कर दिया गया। कोरोना प्वाजिटिव की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग का हाथ-पांव फूलने लगा। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भरौली गांव पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों समेत मृतक के संपर्क में आए 14 लोगों की कोरोना जांच कर सभी को होम कोरंटीन रहने की सलाह दी। इस संबंध में पूछे जाने पर सोधी ब्लॉक के अधीक्षक रमेश चंद्रा ने बताया कि एक ह्दय रोग से बीमार बृद्ध की कोरोना जांच रिपोर्ट प्वाजिटिव पाया गया। जिसकी मौत हो गई है। ब्लाक से स्वास्थ्य विभाग की टीम भरौली गांव में पहुंच कर मृतक के परिजनों समेत संपर्क में आए 14 लोगों की कोरोना जांच कराकर सभी को होम कोरंटीन रहने की सलाह दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
