नया सवेरा नेटवर्क
केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी छितौना में हुआ उद्घाटन
केराकत जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि सरकार द्वारा खेलो इण्डिया, खिले इण्डिया के नारे को साकार करने की आवश्यकता बताते हुए युवाओं को खेलो पर विशेष रु चि लेने की सलाह दिया। छितौना ग्राम स्थित केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद समारोह को बतौर मुख्य अतिथि वह सम्बोधित कर रहे थे। विधान परिषद सदस्य श्री सिंह ने कहा कि खेल से शरीर के साथ मन मस्तिष्क तो स्वस्थ तो होता ही है ,साथ ही भाईचारा व सौहार्द बनाने के लिए खेल से अच्छा कोई विधा नहीं हो सकती।खेल में सामाजिक समरसता की झलक दिखाई देती है। केराकत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बच्चे व बच्चियों द्वारा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कराटे खेल प्रतियोगिताओं में खेल कर मेडल जीत कर देश व क्षेत्र का नाम रौशन करने पर भूरी भूरी प्रशंसा किया,तथा आगे भी देश का नाम रौशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार नारी सशक्तिकरण हेतु कई कदम उठाये हैं,जो नारी के लिए किसी बड़े सौगात से कम नहीं है। उन्होंने हर गांव में खेल को बढ़ावा देने हेतु व्यायाम शाला की स्थापना की महती आवश्यकता बताया। विशिष्ट अतिथि सीओ केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि मुझे इन कराटे खिलाडि़यों की प्रतिभा देखकर प्रसन्नता हो रही है कि इन बच्चे बच्चियों ने राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल कर मेडल जीत कर देश व क्षेत्र,जनपद का नाम रौशन किया है। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख सरिता सिंह ने सभी खिलाडि़यों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।?इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने सभी मेडल प्राप्त कराटे खिलाडि़यों को मेडल , शील्ड देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर फरहान अहमद, गुड्डू खान,राम समुझ यादव, डॉ. एसडी मौर्य, डॉ. कोमल यादव, विवेक सिंह रिन्शु सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रधान प्रतिनिधि सुबाष यादव फौजी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कराटे ट्रेनर सोनू यादव व रूपेश गिरी उर्फ बाबा की कार्य शैली की प्रशंसा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संगठन की अध्यक्ष प्रधान ममता मौर्य व संचालन पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने किया।
0 टिप्पणियाँ