शाहगंज चेयरमैन गीता जायसवाल व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने शिवभक्तों में बांटा प्रसाद | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के कलेक्टरगंज स्थित शिव मंदिर में सावन के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिव मंदिर पर विशाल भंडारा हुआ जहां हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएं व पुरुष आदि ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंचीं शाहगंज नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने अपने हाथों से शिवभक्तों को प्रसाद वितरित करके हर हर महादेव का जयकारा लगाया। वहीं भाजपा नेता रुपेश जायसवाल ने भोलेनाथ की आरती उतारी। इस अवसर पर अजय अग्रहरि, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह, संदीप साहू, चंचल जायसवाल, दीपक सोनी, मनोज जायसवाल, भोलू, शुभम, सुरेश, संतोष, पंकज, राजेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments