प्रतिबंधित मांस के साथ चार तस्कर गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork
नया सबेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आजाद नहर पुलिया पास से चार गोवंशीय तस्करों को वाहन समेत गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष युजवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की भोर में लगभग पौने चार बजे वह उप निरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल महंगू यादव, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार यादव के साथ आजाद नहर पुलिया के पास पहुुंचे। तभी दो बाइक से चार लोग प्रतिबंधित मांस के साथ आते दिखे। घेराबंदी कर चारों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।
No comments